‌‌‌तीहरे हत्याकांड में दो गिरफ्तार, 19 नामजद, छापामारी जारी

0
4461

-थानेदार पर उठ रहे सवाल, एसपी ने संभाला मोर्चा
बक्सर खबर। राजपुर के अहियापुर में हुए तीहरे हत्याकांड के दो नामजद आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सूचना के अनुसार ओमप्रकाश यादव पिता वाल्मिकी यादव व करण कुमार पिता हृदय नारायण सिंह को गिरफ्तार किया गया है। एसपी शुभम आर्य ने इसकी पुष्टि की है। सूचना के अनुसार इस घटना में कुल 19 लोगों को नामजद किया गया है। जिसमें इन दोनों का नाम शामिल है। प्राथमिकी के अनुसार

1 मनोज यादव पिता दीना यादव
2 संजय उर्फ संतोष यादव पिता दीना यादव
3 कुणाल सिंह पिता मनोज सिंह
4 अभिषेक सिंह पिता मनोज सिंह
5 राजवीर यादव पिता संतोष सिंह
6 महेन्द्र सिंह पिता जगनारायण सिंह
7 विकास कुमार पिता महेन्द्र सिंह
8 शिवम कुमार पिता महेन्द्र सिंह
9 विरेन्द्र कुमार पिता जगनारायण सिंह
10 जगनारायण सिंह पिता सूचित सिंह
11 दीना सिंह पिता सूचित सिंह
12 संदीप कुमार पिता विरेन्द्र सिंह
13 उमेश यादव पिता लक्ष्मण सिंह
14 ओम प्रकाश सिंह पिता बाल्मिकी सिंह
15 करण कुमार पिता हृदय नारायण सिंह (सभी ग्राम अहियापुर, थाना राजपुर)
16 सलिम अंसारी पिता जाकिर मिया ग्राम रसेन, थाना राजपुर
17 बटेश्वर सिंह पिता नागेश्वर सिंह ग्राम रामपुर, धनसोई
18 मोतिलाल पांडेय पिता बच्चा पांडेय, ग्राम कौवा खोच, थाना दिनारा, रोहतास
19 रामप्रवेश सिंह पिता रामचन्द्र सिंह ग्राम रसेन, थाना राजपुर

आरोपियों के घर से बरामद की लाठियां ले जाते चौकीदार

इन सभी नामजद के अलावा तीन अज्ञात की चर्चा भी प्राथमिकी में दर्ज है। प्राथमिकी अजीत कुमार सिंह के बयान पर दर्ज हुई है। जिनके पिता विरेन्द्र सिंह की हत्या इन लोगों द्वारा की गई है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने कहा, दूसरे गिरफ्तार से पूछताछ जारी है। उसकी संलिप्तता स्पष्ट नहीं है।वहीं पीड़ित पक्ष थानेदार की भूमिका पर सवाल खड़े कर रहा है। इस वजह से जांच की प्रगति स्वयं एसपी शुभम आर्य देख रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here