-अभी भी फरार है चार आरोपी, पुलिस ने चस्पाया था इस्तेहार
बक्सर खबर। चिलहरी पंचायत के पूर्व सरपंच जगदीश यादव हत्याकांड के दो नामजद आरोपियों ने न्यायालय में समर्पण कर दिया है। पुलिस उनके उनपर दबाव बनाए हुई थी। पिछले सप्ताह घर के बाहर इस्तेहार भी चस्पा दिया गया था। वे समर्पण नहीं करते तो घरों की कुर्की होनी तय थी। सूचना के अनुसार कमलेश यादव व सूरज यादव न्यायालय के समझ उपस्थित हुए। जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने घटना के बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया था। अभी भी चार लोग फरार हैं। ऐसा बताया जा रहा है। बता दें कि 8 दिसंबर की सुबह घर के बाहर बैठे चिलहरी पंचायत के पूर्व सरपंच को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी थी। घटना के विरोध में एनएच को जाम किया गया था। उनके पुत्र ने अपने पड़ोस के ही एक परिवार के आठ सदस्यों को इस हत्याकांड में नामित किया था। पुलिस ने उसी दिन दो को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि छह अभियुक्त फरार थे। जिनमें से दो ने समर्पण किया है।































































































