‌‌‌ रिमांड पर लिए गए अहियापुर हत्याकांड के दो आरोपी

0
6264

-दो दिन की पूछताछ के बाद आज वापस गए जेल
बक्सर खबर। अहियापुर हत्याकांड के दो आरोपियों को बीते दिन रिमांड पर लिया गया था। महेन्द्र यादव व सलीम अंसारी । लंबी पूछताछ के बाद इन दोनों को पुलिस ने आज बुधवार के दिन वापस जेल भेज दिया। अब इस मामले में कुछ और आरोपियों को भी रिमांड पर लिया जाना है। जैसे मनोज यादव व संतोष यादव। लेकिन, उनकी अर्जी कब डाली जाएगी। इसका ब्योरा अभी पुलिस ने नहीं दिया है। इस संबंध में पूछने पर कप्तान शुभम आर्य ने कहा। जल्द ही उन्हें भी रिमांड पर लिया जाएगा। जिन दो लोगों को लाया गया था। आज उन्हें वापस भेज दिया गया। पुलिस ने उनसे क्या पूछा, यह जानकारी भी मीडिया के साथ साझा नहीं की गई है। लेकिन, इतना स्पष्ट है।

वारदात के बाद यह सभी कहां भाग कर गए थे। किसने इन्हें पनाह दी। वारदात में इस्तेमाल हथियार कहां छुपाए गए हैं। यह सब कुछ पूछा गया होगा। क्योंकि हत्या के मामले में हथियार की बरामदगी अहम पहलू है। यह केस अन्य मामलों की तरह अंधा(बगैर साक्ष्य का) नहीं है। क्योंकि वीडियो में गोली चलाते दो राइफल, पिस्टल आदि को देखा गया है। उसे छिपाकर भी आरोपियों को बहुत लाभ नहीं मिलने वाला। अगर हथियार पुलिस को मिल गए। तो उनकी फोरेंसिक जांच भी होगी। यह सब कानूनी पहलू है। लेकिन, अब उन लोगों की भी शामत आने वाली है। जिन्होंने अपराधियों को पनाह दी थी। वे भी इस केस के आरोपी बनेंगे। यह लगभग तय है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here