गंगा तटबंध पर पलटा ट्रैक्टर, युवक की मौत

0
1189

बक्सर खबर। गंगा तटबंध पर शुक्रवार को अपराह्न तीन बजे ट्रैक्टर चला जा रहा था। इसी दौरान वह 25-30 फीट नीचे खाई में पलट गया। चालक तो संयोग से बच गया। लेकिन, इंजन पर उसके साथ बैठा दूसरा युवक गंगा सहनी (20) नीचे दब गया। घटना स्थल पर उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना नैनीजोर ओपी को दी।

पुलिस पहुंची तो जेसीबी की सहायता से शव निकाला गया। ओपी प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि गंगा बड़की नैनीजोर का निवासी था। ट्रैक्टर भी वहीं का है। घटना जवही बांध पर हुई है। घटना स्थल ऐसा था, वहां समय रहते मदद भी नहीं पहुंचाई जा सकी। जब ग्रामीणों को यह पता चला तो वे भागते वहां पहुंचे। युवक की मौत के बाद परिवार में मातम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here