-एफएसएल व खोची कुत्ते की मदद से साक्ष्य जुटा रही पुलिस
बक्सर खबर। चोरों ने आभूषण दुकान का शटर काट बीस लाख रुपये मूल्य के गहने चुरा लिए हैं। इसमें लगभग सौ ग्राम सोना व लगभग चार किलो वजन की चांदी वाले आभूषण शामिल है। घटना धनसोई बाजार में रविवार की रात हुई। ग्रामीण बैंक के समीप ही बिट्टू वर्मा की दुकान है। जहां चोरों ने इस तरह की वारदात को अंजाम दिया है। सोमवार की सुबह व्यवसायी बिट्टू अपनी दुकान पहुंचे तो शटर की हालत देख चौंक गए। अंदर देखा तो पता चला तिजोरी का ताला काट चोर गहने ले भागे हैं। अंदर लगा सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी गायब कर दिया है। पास में ही धनसोई थाना है।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विकास कुमार अपनी टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने अपने वरीय अधिकारियों को इसकी सूचना दी और जांच में सहायता के लिए एफएसएल टीम तथा खोजी कुत्ता भेजने का आग्रह किया। ग्रामीण सूत्रों ने बताया। बिट्टू की दुकान जिस कटरे में स्थित है। वहां छत पर एक विवाह समारोह भी चल रहा था। नीचे उतरने के लिए बनी सीढ़ी में अंदर से गेट बंद था। सांकल वाली जगह की ईट तोड़ चोरों ने दरवाजा खोला और नीचे आ गए। ऐसा देखकर अनुमान लगाया जा रहा है। अंदर आकर उन लोगों ने दुकान का ताला तोड़ा और गहने उड़ा लिए। जिसका अनुमानित मूल्य लगभग 20 लाख रुपये होने का अनुमान है। ग्रामीणों ने कहा इसमें किसी आस-पास के ही व्यक्ति की संलिप्तता होगी। अथवा दुकान की रेकी हुई होगी। तब ऐसी घटना चोर आसानी से अंजाम दे सके हैं। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से पूरे मामले की जांच कर रही है।































































































