‌‌‌ युवती ने समाप्त की जीवन लीला, परिजन हतप्रभ

0
538

-पुलिस ने कहा पंचनामा किया, लेकिन दर्ज नहीं हुई शिकायत
बक्सर खबर। औद्योगिक थाना के दहिवर गांव में युवती ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना शुक्रवार दोपहर की है। इस गांव के रहने वाले मुन्ना पासवान की बेटी दोपहर के वक्त अपने कमरे में गई। उसने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था। इस बात का आभास कुछ घंटे बाद घर वालों को हुआ। जब वह बहुत देर तक बाहर नहीं आई। परिजनों ने तांक-झांक की तो अंदर की स्थिति भांप उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस आई, शव को फंदे से उतारा गया।

पूछताछ में पता चला युवती प्रिया की उम्र लगभग 21 वर्ष रही होगी। लेकिन, उसने ऐसा क्यों किया। यह बात कोई घर वाला नहीं बता सका। पुलिस ने परिस्थिति का आकलन करने के उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। लेकिन, जब मीडिया के लोगों ने थानाध्यक्ष सुरेश कुमार से इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा। अभी किसी परिजन ने इसकी शिकायत दर्ज नहीं कराई है। फिलहाल मामला यूडी केस का प्रतीत हो रहा है। अगर आवेदन मिला तो इसकी और गहन जांच होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here