‌‌‌ रिश्वत लेते ब्रह्मपुर के बीईओ को उठा ले गई निगरानी टीम

0
1068

– एरियर भुगतान के लिए मांगी थी रकम, रंगेहाथ हुए गिरफ्तार
बक्सर खबर। रिश्वत लेने के आरोप में ब्रह्मपुर के प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी गिरफ्तार कर लिए गए। यह कार्रवाई आज गुरुवार को निगरानी पटना की टीम ने अंजाम दी। एकता भाई केन्द्र लक्की को निगरानी की टीम अपने साथ पटना लेकर रवाना हो गई। इसकी सूचना भी निगरानी विभाग ने जारी की है। उसमें कहा गया है। एकता भाई लक्की ब्रह्मपुर के कल्याण पदाधिकारी हैं। वे शिक्षा पदाधिकारी के प्रभार में है। गायघाट मध्य विद्यालय के शिक्षक सुधीर पाठक से उन्होंने रिश्वत की मांग की थी। क्योंकि उनका वेतन विभाग के पास बकाया था। उसकी कुल राशि 4 लाख 63 हजार 587 है।

उसी के एवज में रुपये की मांग हुई थी। शिकायत की जांच में पता चला। शिक्षक का आरोप सही है। उनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए डीएसपी रीता सिन्हा के नेतृत्व में टीम ब्रह्मपुर प्रखंड कार्यालय पहुंची। जहां उक्त पदाधिकार को दस हजार रुपये लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग यह भी जानना चाहते हैं। ऐसे पदाधिकारियों और कर्मचारियों के विरूद्ध निगरानी से शिकायत कैसे होगी। अगर आपको भी किसी की शिकायत करनी है और आपके पास पुख्ता प्रमाण है। तो मोबाइल नंबर 7765953261 पर संपर्क कर सकते हैं। अथवा व्हाट्सएप नंबर 9473494167 पर संपर्क संदेश भेज सूचना दे सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here