-वायरल तस्वीर के कारण हुई गिरफ्तारी, रहती है पति से अलग
बक्सर खबर। नगर थाने की पुलिस ने युवती को पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से पिस्टल के अलावा आठ जिंदा कारतूस भी मिले हैं। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है। उसका संबंध किन-किन लोगों से है। क्योंकि वह शहर के कोइरपुरवा इलाके में अपने पति से अलग किराए के मकान में रहती है। नगर कोतवाल मनोज कुमार के अनुसार शनिवार को उसकी गिरफ्तारी हुई। उसका नाम नेहा उर्फ हीना (उम्र लगभग 25-26 वर्ष) है।पुलिस को उसके बारे में सूचना कहां से मिली ?
पूछने पर ज्ञात हुआ सोशल मीडिया पर उसने अपनी तस्वीर पिस्टल के साथ पोस्ट की थी। वह वायरल होते-होते पुलिस के अधिकारियों तक पहुंची। वरीय अधिकारियों को नगर थाने को उसकी तस्दीक के लिए भेजा। युवती को पहचानने वालों ने बताया वह शहर के कोइरपुरवा मोहल्ले में रहती है। घर की तलाशी ली गई तो बिस्तर के नीचे छिपाकर रखा गया देसी पिस्टल बरामद हुआ और कारतूस भी मिले। पूछताछ में उसने बताया कि उसे एक साथी ने यह पिस्टल दिया था। पुलिस उसके बारे में पता लगा रही है। इसकी पूरी सच्चाई क्या है। महिला का आचरण भी संदिग्ध है। इस वजह से गहन पूछताछ चल रही है।