युवा शंखनाद से बजेगा चुनावी बिगुल

0
7

16 सितम्बर को किला मैदान में भाजयुमो कार्यकर्ता सम्मेलन में हजारों कार्यकर्ताओं की जुटान                                     बक्सर खबर। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। इसी कड़ी में भाजपा युवा मोर्चा की ओर से 16 सितम्बर को किला मैदान में भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का नाम रखा गया है “युवा शंखनाद”। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, पथ निर्माण मंत्री व जिला प्रभारी मंत्री नितिन नवीन और भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्र मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन और भाजयुमो जिलाध्यक्ष अविनाश पाण्डेय ने रविवार को किला मैदान में पत्रकार वार्ता आयोजित कर बताया कि आरा और बक्सर जिले से हजारों कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारी अंतिम चरण में है। किला मैदान में वाटर प्रूफ और हीट प्रूफ टेंट का विशाल पंडाल और मंच बनाया जा रहा है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष अविनाश पाण्डेय ने कहा कि विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत में युवाओं की अहम भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि केंद्र और बिहार सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने और लोगों को लाभ दिलाने में युवाओं को आगे आना होगा।

फोटो – किला मैदान में प्रेसवार्ता करते भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अविनाश पाण्डेय व अन्य पदाधिकारी

भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने कहा कि 16 सितम्बर का युवा शंखनाद कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल की सराहना करते हुए बिहार में लालू-राबड़ी शासन को जंगलराज बताते हुए विपक्ष पर तंज कसा। पत्रकारों से बातचित के दौरान बक्सर विधानसभा प्रभारी विमल सिंह, जिला उपाध्यक्ष रूपेश दुबे, महामंत्री बिट्टू सिंह, जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र पाण्डेय, महामंत्री आदित्य ठाकुर समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here