मौरुसी जमीन पर किया गया करोड़ों का फर्जीवाड़ा, पूर्व जिप अध्यक्ष सहित 14 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी

0
2913

—बिना वैधानिक अधिकार के विक्रय विलेख की कूटरचना, निबंधन कार्यालय से मिली जानकारी के बाद खुला मामला                                                        बक्सर खबर। मौरूसी जमीन यानी पैतृक जमीन को लेकर जिले में बड़ा जमीन घोटाला सामने आया है। सत्यानंद मिश्रा, निवासी बडका राजपुर, थाना सिमरी ने नगर थाना में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष अक्षयबर नाथ यादव समेत कुल 14 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। मिश्रा का आरोप है कि बिना किसी वैधानिक बंटवारे और मीट्स एंड बाउंड के, उनकी पुश्तैनी जमीन का करीब 12 बीघा हिस्सा धोखे से बेच दिया गया। मामले की शुरुआत हुई शकुन्तला मिश्रा नाम की महिला से, जो स्व. रामजी मिश्रा की इकलौती संतान हैं और वर्षों से अपने ससुराल में रह रही हैं। वर्ष 2002 से 2006 के बीच उन्हें उनके पिता के हिस्से की जमीन के एवज में 12 लाख नकद दे दिया गया था। उसके बावजूद उन्होंने अन्य 17 लोगों के साथ मिलकर आपराधिक षड्यंत्र रचा।

शिकायत में कहा गया है कि शकुन्तला मिश्रा समेत कुल 14 लोगों ने आपस में पहचान करके, बिना किसी वैध कागजात और बंटवारे के, कुल 9 विक्रय विलेख तैयार करवाए। ये विलेख क्रमशः 17 अगस्त 2024 और 13 सितंबर 2024 को जिला निबंधन कार्यालय में रजिस्टर्ड कराए गए। सत्यानंद मिश्रा को जब इस पूरे खेल की जानकारी मिली, तो उन्होंने खुद जाकर रजिस्ट्री ऑफिस से दस्तावेज निकाले और सच्चाई सामने आई। आरोप है कि सभी अभियुक्तों ने यह जानते हुए कि यह कागजात फर्जी हैं, उन्हें असली दस्तावेज की तरह उपयोग कर रहे हैं। इससे मिश्रा परिवार को न सिर्फ कानूनी बल्कि मानसिक नुकसान भी उठाना पड़ा है।

नगर थाना में 25 मई को 1. शकुन्तला मिश्रा पत्नी मृत्युंजय मिश्रा 2. मृत्युंजय मिश्रा पिता स्व. रामपूजन मिश्रा 3. अंकित कुमार सिंह पिता धर्मेन्द्र सिंह 4. आयुष्मान सिंह पिता सत्य नारायण सिंह 5. अमित कुमार सिंह पिता अक्षयबर सिंह 6. सत्येन्द्र कुमार दूबे पिता स्व. देवनारायण दूबे 7. अक्षयबर नाथ यादव 8. जीतेन्द्र यादव 9. उपेन्द्र यादव 10. सतेन्द्र यादव 11. रामजी मिश्रा पिता रामदेव मिश्रा 12. सुरेन्द्र यादव पिता बालकेश्वर यादव 13. प्रबिन्द कुमार सिंह पिता अक्षयवर सिंह 14. उमेशचंद्र मिश्रा पिता स्व. रंगनाथ मिश्रा पर प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है। मिश्रा ने सभी आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में अब देखना यह होगा कि पुलिस की जांच किस दिशा में जाती है और दोषियों पर क्या कार्रवाई होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here