धनतेरस पर तनिष्क में ऑफर्स की झमाझम

0
171

सोने-हीरे की खरीदारी पर छूट की बरसात, ग्राहकों के लिए खास मौका                                                             बक्सर खबर। धनतेरस और दीपावली के शुभ अवसर पर स्टेशन रोड स्थित तनिष्क ने अपने ग्राहकों के लिए शानदार ऑफर्स और नई ज्वेलरी रेंज पेश की है। तनिष्क ने इस बार पारंपरिक और आधुनिक डिजाइन के इयररिंग, फिंगर रिंग, पेंडेंट, चेन, बैंगल और नेकलेस जैसे आभूषणों की आकर्षक रेंज लॉन्च की है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, धनतेरस के दिन सोना खरीदना बेहद शुभ माना जाता है, क्योंकि इस दिन खरीदी गई वस्तु में 13 गुना वृद्धि होने की मान्यता है। सोने को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है और इस दिन सोना घर लाना लक्ष्मी आगमन का शुभ संकेत माना जाता है।

तनिष्क ने इस धनतेरस अपने ग्राहकों के लिए अब तक के सबसे आकर्षक ऑफर्स पेश किए हैं। सोने के आभूषणों पर 150 से 600 रुपए प्रति ग्राम तक की छूट दी जा रही है। वहीं डायमंड ज्वेलरी पर 35% तक की छूट का ऑफर भी लागू है। इसके साथ ही ग्राहक किसी भी ज्वेलर्स से खरीदे गए पुराने सोने पर 100% तक एक्सचेंज वैल्यू भी पा सकते हैं। (नियम एवं शर्तें लागू)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here