– घर वालों ने कहा पढ़ाई को लेकर थी तनाव में
बक्सर खबर। परेशान छात्रा ने फंदे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना सिकरौल थाना के बेलांव गांव की है। पुलिस के अनुसार मृतका का नाम मंजू कुमारी है। घर वालों ने सूचना दी यह अपने कमरे थे। मां जब उसे भोजन करने के लिए बोलने गई तो देखा वह फंदे से लटक रही है। पुलिस पहुंची तो मौके का मुआयना करने के बाद एफएसएल की टीम को सूचना देकर बुलाया।
वह अपने दुपट्टे से पंखे में फंदा लगाकर लटक गई थी। आवश्यक जांच के उपरांत शव को नीचे उतारा गया। घर वालों ने पूछताछ में बताया वह पढ़ाई को लेकर परेशान थी। संभवत: इसी वजह से उसने ऐसा किया होगा। मौत का कारण पूछने पर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया परिजनों ने इसकी शिकायत दर्ज नहीं हुई है। हम लोग आवेदन का इंतजार कर रहे हैं। वहीं सूत्रों का कहना है। यह मामला आत्महत्या का है। इस वजह से शिकायत दर्ज नहीं होने की उम्मीद है। क्योंकि इस घटना में किसी अन्य का हाथ नहीं है।


































































































