कोरोना के नए स्ट्रेन का सभी को सता रहा है डर
बक्सर खबर। कोविड के नए स्ट्रेन का खतरा बढ़ रहा है। जैसी सूचना मिल रही है। उसको लेकर जिला प्रशासन भी सजग मुद्रा में है। जिले में पिछले दो दिन से लगातार रोको-टोको अभियान चलाया जा रहा है। विशेष कर वैसे लोगों को रोका और टोका जा रहा है। जो सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसा करते समय मास्क का प्रयोग करें। जो शुरूआती सावधानियां बतायी गई थीं। उसका भी अनुपालन करें।

जब तक स्थिति सामान्य नहीं होती। सजगता ही बचाव है। डीएम द्वारा जारी आदेश का अनुपालन करते हुए अधिकारियों ने पूरे जिले में जांच अभियान चलाया। शहर में आटो रिक्शा, बस, टैक्सी व बाइक से चलने वालों को रोका गया। उन्हें चेक किया गया। इस दौरान नियमों की अवहेलना करने वालों पर जुर्माना भी लगाया गया। अब आपको मास्क पहनने की याद दिलाने के लिए अधिकारी सड़क पर खड़ा होगा। तो उसका खर्चा तो आपको देना ही होगा। अगर इससे बचना चाहते हैं तो मास्क का प्रयोग करें।

































































































