– जताया शक, पूछताछ के लिए रिमांड पर लेने के दौरान हो सकती है घटना
बक्सर खबर। कहते हैं डर सबको लगता है। ऐसा ही हाल शेरू सिंह का है। चंदन मिश्रा की हत्या होने के बाद से उसका नाम फिर एक बार उछला है। ऐसे में शेरू की पत्नी लकी सिंह को यह शक है कि, उसके पति का एनकाउंटर हो सकता है। इसकी योजना बिहार एसटीएफ ने बनाई है। इसका उल्लेख करते हुए सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को पत्र भेजा है। उसमें एडीजी कुंदन कृष्ण के नाम की चर्चा है। पत्र में कहा गया है, ओंकार सिंह उर्फ शेरू सिंह, ग्राम दुल्लहपुर, थाना सिमरी बंगाल की पुरुलिया जेल में बंद हैं।
हमें सक है कि, वहां से पूछताछ के लिए पुलिस उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर लेगी। और रास्ते में गाड़ी पलटने के नाम पर उन्हें मार सकती है। पत्र में चंदन मिश्रा की हत्या का उल्लेख भी है। और उसका हवाला दे कहा गया है। उस घटना से शेरू सिंह का कोई लेना देना नहीं हे। लेकिन, पुलिस कुछ लोगों ने उनका नाम उगलवा कर इस केस में फंसाना चाहती है। लकी सिंह ने इन बातों की आशंका व्यक्त करते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है। यह पत्र मीडिया तक पहुंचाने वालों ने बताया, आज बुधवार 23 सितंबर को यह लिखा गया है। हालांकि, कुछ लोगों का कहना है, यह खुद से सेफ करने की एक योजना भी हो सकती है।