वरिष्ठ नेता बिपिन बिहारी उपाध्याय का निधन, कांग्रेस का तिरंगा और पुष्पमाला से दी गई विदाई

0
287

बक्सर खबर। जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता और सोहनीपट्टी मोहल्ला निवासी बिपिन बिहारी उपाध्याय का आकस्मिक निधन हो गया। इस खबर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। जिला कांग्रेस कार्यालय में निलंबित अध्यक्ष डॉ मनोज पांडेय की अध्यक्षता में दिवंगत आत्मा की शांति हेतु 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।डॉ मनोज पांडेय ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उपाध्याय जी कांग्रेस के निष्ठावान नेता थे। वे कांग्रेस कार्यकर्ता रोहित उपाध्याय के पिता थे। बरारी, नवानगर स्थित प्राथमिक विद्यालय से 2002 में सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ली और अंतिम समय तक पार्टी और जनसेवा से जुड़े रहे।

उन्होंने भावुक होते हुए कहा, “उपाध्याय जी पिछले 70 वर्षों से सोहनीपट्टी में रह रहे थे। उन्होंने कभी किसी से मनमुटाव नहीं किया, न ही किसी को ठेस पहुंचाई। वे मेरे लिए गार्जियन जैसे थे, जो हर कठिन परिस्थिति में उचित सलाह दिया करते थे।” उनके पार्थिव शरीर पर कांग्रेस परिवार की ओर से पार्टी का तिरंगा और पुष्पमाला अर्पित की गई। शोक व्यक्त करने वालों में डॉ प्रमोद ओझा, कामेश्वर पांडेय, त्रिलोकी नाथ मिश्रा, संजय कुमार पांडेय, अजय यादव, महिमा शंकर उपाध्याय, अभय मिश्रा, त्रिजोगी नारायण मिश्रा, जयराम राम, पुष्पा वर्मा, निर्मला देवी, भोला ओझा, वीरेंद्र राम, वकील यादव, बृजकिशोर पांडेय, राजू वर्मा, राजारमन पांडेय, मनीष चौबे, अजय ओझा, विनय कुमार सिंह, कमल पाठक और जयप्रकाश राम सहित अनेक लोग शामिल थे। सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here