-चाणक्य विचार मंच से भी हुई गहन मंत्रणा
बक्सर खबर। राजपुर विधानसभा के एनडीए उम्मीदवार संतोष निराला शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं से मिले। साथ ही उन्होंने चाणक्य विचार मंच के अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश उपाध्याय से मुलाकात की और दोनों जगह लोगों से अपने लिए सहयोग की अपेक्षा रखी।
भरखरा गांव में अपने जनसंपर्क के दौरान वे भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बबन उपाध्याय से मिले। चुनाव के लिए उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। उसके उपरांत राजपुर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल हुए। जिसमें सिद्धानाथ राय, काशीनाथ सिंह, धनंजय त्रिगुण, गुलुन मिश्रा, टुन्ना दुबे आदि अनेक लोग शामिल हुए।


































































































