सनातन जोड़ो यात्रा का आगाज, बिहार की राजनीति में नई हलचल

0
125

रामरेखा घाट से पंचकोशी परिक्रमा मार्ग पर बढ़ा कारवां, समाज को जोड़ने और संस्कृति बचाने का संकल्प                     बक्सर खबर। ऐतिहासिक रामरेखा घाट से गुरुवार को विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे ने सैकड़ों गाड़ियों के काफिले और भारी जनसमूह के बीच “सनातन जोड़ो यात्रा” की शुरुआत की। वैदिक मंत्रोच्चार और मां गंगा की पूजा-अर्चना के साथ निकली इस यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक था। यात्रा शुभारंभ के मौके पर राजकुमार चौबे ने कहा कि सनातन जोड़ो यात्रा का मकसद समाज को एकजुट करना, सनातन संस्कृति का संरक्षण और लोगों को अपनी जड़ों से जोड़ना है।

उन्होंने पांचों तीर्थस्थलों- अहिल्या धाम, नदांव, भभुअर, नुआंव और चरित्रवन के जीर्णोद्धार, बेहतर सड़क और भव्य मंदिर निर्माण की मांग दोहराते हुए कहा कि जब तक बक्सर को “विश्वामित्र कॉरिडोर” का रूप नहीं दिया जाएगा, संघर्ष जारी रहेगा। पहले दिन यात्रा रामरेखा घाट से निकलकर शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई अहिल्या धाम पहुंची। दूसरे दिन यह नदांव और भभुअर में प्रवास करेगी। तीसरे और अंतिम दिन यात्रा नुआंव व चरित्रवन में संपन्न होगी। पूरे मार्ग में स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं और नारों के साथ यात्रा का स्वागत किया। हाल ही में बिहार की सियासत में प्रशांत किशोर और राहुल गांधी की यात्राएं चर्चा का विषय रही थीं। अब राजकुमार चौबे की सनातन जोड़ो यात्रा ने भी राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। चुनावी माहौल के बीच इस यात्रा को आगामी समीकरणों से जोड़कर देखा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here