– सरकार ने एक साथ तेहर पदाधिकारियों का किया तबादला
बक्सर खबर। बक्सर की नई जिलाधिकारी साहिला होंगी। यह आदेश आज सोमवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया है। इसमें कुल 13 आईएएस पदाधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। श्रीमती साहिला सिंह इससे पहले निदेशक प्राथमिक शिक्षा विभाग के पद पर तैनात थीं। विभागीय सूत्रों के अनुसार वह मूल रूप से त्रिपुरा कैंडर की आईएएस पदाधिकारी हैं।
लेकिन, पारिवारिक कारणों से उनका तबादला बिहार हुआ है। उनके पति नितिन कुमार सिंह भी 2018 बैच के आईएएस पदाधिकारी हैं। सूत्रों की माने उन्हें भी कैमूर का जिलाधिकारी बनाया गया है। तबादले की सूची में शेखपुरा, धमेपुरा, सारण, कैमूर आदि कई जिलों के नाम हैं। पत्र में यह भी कहा गया है। जिन पदाधिकारियों का तबादला सूची में कहीं अन्य जगह पदस्थापन नहीं किया गया है। वे सामान्य प्रशासन विभाग में सेवा देंगे।




























































































