बढ़ने लगा है गंगा का जलस्तर, विभाग ने कहा चिंता की बात …

0
566

बक्सर खबर। गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। आज शुक्रवार की सुबह जिले में पानी का उच्च स्तर 54॰58 आंका गया। हालाकि बाढ़ नियंत्रण विभाग के अनुसार चिंता की कोई बात नहीं। पिछले दो दिनों से जलस्तर तेजी से बढ़ रहा था। आज उसमें कमी आई है। पहले दो से॰मीटर की रफ्तार थी। आज शुक्रवार को 1 सेमी प्रति घंटा की रफ्तार है। इलाहाबाद में जलस्तर का बढ़ना थम गया है। इस लिए यहां भी जल्द ही पानी का बढ़ना थम जाएगा।

पूछने पर उन्होंने बताया वाराणसी में भी पानी बढ़ रहा है। अपने जिले में चेतावनी सीमा 59॰320 है। मौजूदा जलस्तर 5 मीटर निचे है। पानी बढ़ने की वजह क्या है। यह जानने के लिए केन्द्रीय जल आयोग की साइट देखने पर पता चला। यूपी के कानपुर में पानी छोड़ा गया हैं। इलाहाबाद में यमुना का पानी भी गंगा में आकर मिल रहा है। अन्य इलाकों में हुई बारिश के बाद दबाव बढ़ने के कारण गंगा में पानी तेजी से बढ़ रहा है। लेकिन, अगले चौबीस घंटे में स्थिति सामान्य हो जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here