धार्मिक न्यास परिषद ने सुमन श्रीवास्तव को बनाया कानूनी सलाहकार

0
207

मंदिरों से जुड़े मुकदमों को सुचारू रूप से आगे बढ़ाने के लिए पैनल अधिवक्ता नियुक्त                                    बक्सर खबर। सिविल कोर्ट के वरीय अधिवक्ता और भाजपा अधिवक्ता मंच के जिलाध्यक्ष सुमन कुमार श्रीवास्तव को बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद का पैनल अधिवक्ता नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद शहर के अधिवक्ताओं, भाजपा कार्यकर्ताओं और परिचितों में खुशी का माहौल है। बताया गया कि बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के अधीन

आने वाले मंदिरों से जुड़े जो मुकदमे कोर्ट में लंबित हैं, उन्हें सुचारू और प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाने के लिए यह नियुक्ति की गई है। जिला से इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए सुमन श्रीवास्तव का चयन किया गया है। नियुक्ति मिलने के बाद सुमन श्रीवास्तव ने परिषद के अध्यक्ष रणवीर नंदन के प्रति आभार व्यक्त किया है। इसकी जानकारी भाजपा अधिवक्ता मंच के मीडिया प्रभारी मो. जावेद अख्तर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here