कुएं में गिरकर किशोर की दर्दनाक मौत

0
1299

पुलिस ने निकाला शव, कठघरवा गांव में छाया मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल                                 बक्सर खबर। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कठघरवा गांव में गुरुवार की देर शाम गांव के ही पूर्व चौकीदार के नाती और लालू यादव का 14 वर्षीय बेटा मुन्ना यादव उर्फ टेलहु की कुएं में गिरने से मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से परिवार ही नहीं, पूरा गांव गमगीन हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि मुन्ना शाम को गांव के बगीचे में बने कुएं के पास बैठा हुआ था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे कुएं में जा गिरा। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते, तब तक वह डूब गया।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचाकर लोगों को बुलाया और पुलिस को सूचना दी। मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला। इसके बाद पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। मुन्ना की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here