-पुलिस के पास पहुंची शिकायत, आरोपियों की तलाश जारी
बक्सर खबर। युवती के साथ गांव के दो युवकों ने दुराचार किया। इसकी शिकायत लेकर पीड़ित पक्ष बासुदेवा थाना पहुंचा। दोनों युवकों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटना रविवार सुबह की है। इस बाबत पूछने पर थानाध्यक्ष मधुबाला ने बताया दो युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है। उनके नाम गोलू कुमार और पप्पू कुमार है।
जिस गांव की पीड़िता है। आरोपी भी उसी गांव के रहने वाले हैं। अनुसंधान के क्रम में शिकायर्ता का मेडिकल टेस्ट कराया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। पूछने पर उन्होंने बताया सभी व्यस्क हैं। आज ही यह केस हमारे थाने आया है। पुलिस त्वरीत कार्रवाई कर रही है।
National debate kal yehi chal rha tha.Bihar mein RJD ka naam lekar Yadav ko badnam kiya ja raha hai.Aab yaha pe toh saaf dikhai de raha hai.