बक्सर खबर। सोशल मीडिया के बेरोजगारी विरोध कंपेन का असर आज जिले में फिर देखने को मिला। संध्या समय में कुछ जगह एकजुट होकर लोगों ने मोमबत्ती व मोबाइल का फ्लैश लाइट जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। यह तस्वीर बरुना गांव की है। जहां युवाओं ने केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
बंद करो मन की बात। अब सुनो हमारी बात। हमें चाहिए रोजगार। इसमें अधिकांश युवा थे। इस तरह का विरोध प्रदर्शन जिले में कई जगह सुनने को मिला। फिलहाल हमें संदेश भेजने वाले युवक ने बताया इसमें आशीष, अभिषेक, मंटू, अटल आदि अनेक नौजवान शामिल हुए।
































































































