बकरीद की नमाज को लेकर तैयारियां मुकम्मल, मस्जिदों में तय वक्त पर अदा होगी नमाज

0
297

सेक्योरिटी से लेकर सफाई तक इंतजाम मुकम्मल, प्रशासन अलर्ट                                                      बक्सर खबर। ईद-उल-अजहा के मौके पर शहर और आसपास की सभी मस्जिदों में नमाज तयशुदा वक्त पर अदा की जाएगी। इसको लेकर मदरसा दारूल उलूम अशरफिया मुख्तारूल उलूम, मुसाफिर गंज के सेक्रेटरी डॉ. निसार अहमद ने जानकारी दी कि शहर की हर मस्जिद में नमाज के लिए साफ-सफाई, टेंट, त्रिपाल, दरी, वुजू के पानी, बिजली, पंखा और जनरेटर आदि की मुकम्मल व्यवस्था कर दी गई है। उन्होंने नमाजियों से अपील की है कि वक्त से पहले मस्जिदों में पहुंचें ताकि शांतिपूर्ण तरीके से सामूहिक नमाज अदा की जा सके।

बकरीद की नमाज इन मस्जिदों में इस वक़्त अदा की जाएगी:

1 बड़ी मस्जिद, मेन रोड 7:45

2 कचहरी मस्जिद, मुनीम चौक 7:30

3 मुसाफिर गंज मस्जिद 7:00

4 गजाधर गंज मस्जिद 7:15

5 गुलाम हुसैन शाह मस्जिद, सोमेश्वर स्थान 7:15

6 कर्बला मस्जिद, सेंट्रल जेल 6:45

7 शाही मस्जिद, सराय फाटक 7:00

8 नूरी मस्जिद, सोहनी पट्टी 7:00

9 जुल्फजल मस्जिद, खलासी मुहल्ला 8:00

10 रेहलवाली मस्जिद, नई बाजार 7:00

11 नालबन्द टोली मस्जिद 7:00

12 सिविल लाइन मस्जिद 7:00

13 दर्जी मुहल्ला मस्जिद 7:30

14 मदीना मस्जिद, खलासी मुहल्ला 6:30

15 दूध पोखरी मस्जिद, कोइरपुरवा 8:00

16 ईदगाह, बड़की सारिमपुर 6:45

17 जामा मस्जिद, सारिमपुर 7:00

18 गरीब नवाज जामा मस्जिद, सारिमपुर 7:05

जिलाधिकारी और एसपी के निर्देश पर सभी मस्जिदों, ईदगाहों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल व दंडाधिकारी की तैनाती कर दी गई है। एसपी शुभम आर्य ने कहा है कि बकरीद पर कुर्बानी सार्वजनिक स्थलों पर न करें और मांस के अवशेषों को खुले में न फेंकें जिससे किसी की भावनाएं आहत न हों। साथ ही सोशल मीडिया पर भी साइबर सेल की नजर है। कोई आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीएम डॉ विद्यानंद सिंह ने कहा कि बकरीद पर अमन, भाईचारा और साफ-सफाई का खास ख्याल रखें।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here