पिकअप और बाइक में भिड़ंत, युवक की मौत

0
2800

ब्रह्मटोला गांव का रहने वाला था मृतक, चालक वाहन लेकर फरार                                                              बक्सर खबर। सोनवर्षा थाना क्षेत्र के आरा–मोहनियां मुख्य मार्ग पर मंगलवार को उसरा मोड़ के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाइक और पिकअप की टक्कर में 22 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृत युवक की पहचान सोनवर्षा थाना क्षेत्र के ब्रह्मटोला गांव निवासी शिव शंकर यादव उर्फ गुदानी यादव के बेटे धर्मेंद्र कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र बाइक से जगदीशपुर से अपने गांव लौट रहा था। उसी दौरान उसरा मोड़ के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी पिकअप से टकरा गई।

हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौत मौके पर ही हो गई। सूचना पर सोनवर्षा थानाध्यक्ष नवीन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पुराना सदर अस्पताल, बक्सर भेज दिया गया है। इधर, हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। दूसरी ओर, धर्मेंद्र की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here