पेंशनधारियों के खाते में पहुंचे 1100 रुपये

0
291

सीएम नीतीश ने बढ़ी हुई राशि का किया डीबीटी से भुगतान                                                                  बक्सर खबर। बिहार सरकार ने पेंशनधारियों को बड़ी सौगात दी है। अब तक मिल रहे 400 रुपये की जगह हर महीने 1100 रुपये पेंशन सीधे बैंक खाते में पहुंचेगी। इसका लाभ अगस्त से ही मिलने लगा है। मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डीबीटी के जरिए बढ़ी हुई पेंशन की पहली किस्त का भुगतान किया। जिले में कुल 1.92 लाख से ज्यादा पेंशनधारियों के खाते में 27 करोड़ से अधिक राशि भेजी गई। इसमें प्रमुख योजनाएं शामिल रहीं- मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना : 85,854 लाभार्थी – 9.65 करोड़, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन : 62,566 लाभार्थी – 6.88 करोड़, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन : 6,607 लाभार्थी – 73 लाख, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन : 1,414 लाभार्थी – 15.5 लाख

लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन : 17,930 लाभार्थी – 1.99 करोड़, बिहार निःशक्तता पेंशन योजना : 18,373 लाभार्थी – 2.03 करोड़।  इस अवसर पर समाहरणालय परिसर स्थित सभागार में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें जिलाधिकारी डॉ. विद्यानंद सिंह, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, जिला जन संपर्क पदाधिकारी, निदेशक डीआरडीए समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग और जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आईसीडीएस ने संयुक्त रूप से किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here