– प्रदेश अध्यक्ष ने कहा अभी उम्मीदवारी नहीं है मुद्दा
बक्सर खबर। पूर्व आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा ने आज मंगलवार को भाजपा का दामन थाम लिया। प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा व सम्राट चौधरी की मौजूदगी में आनंद को दल की सदस्यता दिलाई गई। प्रदेश कार्यालय में आयोजित समारोह के दौरान कुछ और नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली। लेकिन, आनंद मिश्रा के भाजपा में जाने की चर्चा चहुओर हो रही है। बक्सर में तीन-चार दिन पहले से गैर भाजपाई सोशल मीडिया पर चिल्ल पो मचाए हुए थे। बाकी तीस कहा जाएंगे, यह चिंता गैर भाजपा वाले इतना कर रहे थे कि, खुद को टिकट का दावेदार बताने वालों की नींद उड़ गई है।
लेकिन, आनंद के सदस्यता कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ने एक बात स्पष्ट कर दी। आनंद फिलहाल चुनावी लाभ के लिए पार्टी में नहीं आए हैं। यह बात स्वयं आनंद मिश्रा ने भी अपने संबोधन में कही। इन दावों से यह स्पष्ट हो गया कि फिलहाल आनंद विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार के तौर पर नहीं आ रहे। यह बात कुछ लोगों को राहत देगी। हालांकि राजनीति के खेल में कब क्या और कैसे होगा। इसकी सटीक विश्लेषण कोई नहीं कर सकता। क्योंकि, यहां पैतरा बदलने का प्रचलन है। इतना सब कुछ होने के बाद भी अटकलों का दौर जारी है। जाता राजनीतिक घटनाक्रम के बाद लोग क्या राय रखते हैं। वह तो खबरों और सोशल मीडिया के कमेंट से पता चलेगा।