-पार्टी ने कुछ देर पहले की घोषणा
बक्सर खबर। बक्सर की दो सीटे पूरे प्रदेश के लिए हॉट सीट बनी हुई थी। अब से थोड़ी देर पहले पार्टी ने बक्सर सीट से पुराने पार्टी कार्यकर्ता परशुराम चतुर्वेदी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। वे किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य हैं। सदर प्रखंड के महदह गांव के निवासी हैं।
आज उनके नाम का निर्देशन पत्र भी सदर अनुमंडल कार्यालय से खरीदा गया। सूत्रों के अनुसार वे पटना पहुंच चुके हैं। इसी बीच पार्टी ने भी उनके नाम की अधिकृत घोषणा कर दी है। वहीं दूसरी तरफ वीआइपी पार्टी के द्वारा ब्रह्मपुर से अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। इसका ब्योरा भी थोड़ी देर में सामने आ जाएगा।


































































































