ऑपरेशन सिंदूर: भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकली तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा

0
81

देशभक्ति नारों से गूंजा शहर, शहिद भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि                                                            बक्सर खबर। पहलगाम में हुए वीभत्स आतंकी हमले में 26 निर्दोष सैलानियों की हत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया था। आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को जवाबी रूप से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारतीय वायुसेना ने दुश्मन के घर में घुसकर दिया, जिसने देश को गौरव का अहसास कराया। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी ने सेना के सम्मान में 13 से 23 मई तक देशव्यापी ‘तिरंगा यात्रा’ अभियान चलाया है। इसका उद्देश्य हाल ही में सफल रहे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की उपलब्धियों और सेना के शौर्य को जन-जन तक पहुंचाना है। शनिवार को इस राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत शहर में ‘तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा’ निकाली गई। भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन के नेतृत्व में स्थानीय किला मैदान से प्रारंभ हुई यह यात्रा वीर कुंवर सिंह चौक, पीपी रोड होते हुए मुनीम चौक स्थित शहीद भगत सिंह पार्क पर समाप्त हुई। यात्रा में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शंभू सिद्धार्थ सहित बड़ी संख्या में नेता, कार्यकर्ता, पूर्व सैनिक, युवा और महिलाएं शामिल रहीं।

रास्ते भर भारत माता की जय, वीर जवान जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, अमित शाह जिंदाबाद जैसे नारों से पूरा शहर गूंज उठा। देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत वातावरण में लोगों ने तिरंगे को गर्व के साथ लहराया। शहीद भगत सिंह पार्क पहुंचकर यात्रा का समापन हुआ। वहां शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा, “निर्दोष भारतीयों की हत्या कर पाकिस्तान समझ बैठा था कि वह कुछ भी कर सकता है, लेकिन उसे नहीं पता था कि दिल्ली की गद्दी पर नरेंद्र मोदी बैठे हैं। ऑपरेशन सिंदूर ने बता दिया कि एक चुटकी सिंदूर की कीमत क्या होती है। हमारी सेना में इतनी ताकत है कि पाकिस्तान को एक झपकी में मिटा सकती है।”

तिरंगा यात्रा में शामिल भाजपा नेत्री व महिला कार्यकर्ता

कार्यक्रम की संयोजक मीना सिंह कुशवाहा रहीं और पूनम रविदास, शिला त्रिवेदी, संध्या पाण्डेय, कंचन देवी ने सह-संयोजक के रूप में यात्रा को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। तिरंगा यात्रा में पिंकी पाठक, चंदा पाण्डेय, उषा दूबे,प्रमिला पाण्डेय, रंभा देवी, सबिता देवी, धनंजय त्रिगुण, बिनोद राय, लक्ष्मण शर्मा, अनिल पांडेय, प्रदीप दुबे, सतीश चन्द्र त्रिपाठी, सौरभ तिवारी, अमित कुमार, अजय वर्मा, अजय भट्ट, सोनू राय, पारस नाथ मिश्रा, सुनील कुमार, उमाशंकर राय, बैकुंठनाथ शर्मा, शिवजी खेमका, सुशील राय, प्रमोद बाबा, ओमजी यादव, अविनाश पाण्डेय, प्रकाश पाण्डेय,समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here