ऑपरेशन सिन्दूर और बिहार चुनाव पर बच्चों की अद्भुत रंगोली

0
137

हेरिटेज स्कूल के छात्र-छात्राओं ने प्रदूषण रहित दीपावली का लिया संकल्प                                                      बक्सर खबर। दीपावली के शुभ अवसर पर हेरिटेज स्कूल की अर्जुनपुर एवं चरित्रवन शाखाओं में शनिवार को रौनक छा गई। विद्यालय परिसर रंग-बिरंगी रोशनियों और बच्चों की उमंगों से चहक गया। इस मौके पर बच्चों की रचनात्मकता को मंच देने के लिए दीया डेकोरेटिंग, संवाद, निबंध लेखन, पेंटिंग, रंगोली और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा 8 से 12 तक के छात्रों ने ऑपरेशन सिन्दूर और बिहार चुनाव 2025 थीम पर अद्भुत रंगोलियां बनाईं, जिनमें कला, कल्पना और सामाजिक संदेश का अनोखा संगम देखने को मिला। बच्चों की रंगोलियों ने न सिर्फ सबका मन मोह लिया बल्कि एक जागरूक समाज की झलक भी प्रस्तुत की।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार ने समाज से “प्रदूषण रहित दीपावली” मनाने की अपील की। सभी ने संकल्प लिया कि पटाखों से दूरी बनाकर, प्रेम, सौहार्द और स्वच्छता के साथ दीपावली मनाएंगे। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ध्वनि और वायु प्रदूषण से बचकर ही हम आने वाली पीढ़ियों को एक सुरक्षित वातावरण दे सकते हैं। क्विज प्रतियोगिता का संचालन जीडी तिवारी और पुष्पेंदु मिश्रा ने किया। विद्यालय के प्रेसिडेंट प्रेम कुमार पाठक, निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार पाठक और प्राचार्या डॉ. सुषमा कुमारी ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि बच्चों की प्रतिभा ही हमारे समाज की सच्ची रोशनी है। ऐसी गतिविधियां संस्कृति से जुड़ाव के साथ सीखने का नया अवसर देती हैं। बच्चों ने शपथ ली कि आने वाले छठ पर्व में भी वे समाज में सहयोग, सम्मान और भाईचारे का संदेश फैलाएंगे तथा बिहार की समृद्ध संस्कृति और संस्कार को आगे बढ़ाएंगे।

फोटो – हेरिटेज स्कूल, चरित्रवन में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में शामिल बच्चे

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के वरीय शिक्षक मनीष पाण्डेय, अंकुर पाण्डेय, ओम प्रकाश, राजा बाबू, अजीत तिवारी, डॉ. श्रीनिवास चतुर्वेदी, एसएन पाण्डेय, सुशील शर्मा, दिलीप दुबे, प्रबल, अजय, विमलाकर मिश्रा, एसके पाण्डेय, वीके मिश्रा, अखिलेश दुबे, वीके चौबे, मीनू ओझा, पूनम कुमारी, अलका सिन्हा, सुरभि, शुभ्रा, नगमा, खुशबू आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here