ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर जश्न, पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगे नारे

0
31

किला मैदान से निकाला गया जुलूस, जवानों के शौर्य को किया सलाम                                                          बक्सर खबर। रविवार को भारतीय सेना की ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में मिली सफलता पर भाजपा युवा मोर्चा ने जबरदस्त तरीके से जश्न मनाया। किला मैदान से शुरू होकर एमपी हाई स्कूल स्थित भारत माता प्रतिमा स्थल तक एक जुलूस निकाला गया। इस दौरान कार्यकर्ता “पाकिस्तान मुर्दाबाद” और “भारतीय सेना जिंदाबाद” जैसे गगनभेदी नारे लगाते दिखे। भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण और जयघोष के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजयुमो के जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी ने कहा कि भारतीय सेना ने फिर से यह साबित कर दिया है कि वो किसी भी हाल में देश के दुश्मनों को बख्शने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने सेना को पूरी छूट दे दी है और अब देश का हर दुश्मन अपनी औकात में रहेगा।

उन्होंने ने कहा, “यह अब वो भारत है जो घर में घुसकर मारता है। सेना का मनोबल ऊंचा है और देश उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।” कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा के महामंत्री बलिराम केशरी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष आशु राय ने दिया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष ज्वाला सैनी, अमरनाथ जायसवाल, रोहित मिश्र, राहुल दुबे, सर्वेश्वर चौबे, ओमजी यादव, शेषनाथ तिवारी, रमन उपाध्याय, राजू रावत, रवि सिंह, निखिल कुमार, महावीर गुप्ता और गुप्तेश्वर प्रसाद समेत कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here