-चल रहा है उपचार, हमलावरों की नहीं हुई पहचान
बक्सर खबर। अपने रिश्तेदार के यहां शादी में गए वृद्ध को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। घायल शेखर गोड़ (60) का उपचार आरा में चल रहा है। वे नगर थाना क्षेत्र के नयाबाजार मुहल्ले के निवासी हैं। उनके साथ यह घटना शुक्रवार की रात दो बजे आरा नगर थाना क्षेत्र के इब्राहिम बाजार में हुई।
सूत्रों के अनुसार तीन गोलियां उन्हें लगी थी। दो कमर के पास पेट में और एक नीचे। लेकिन, उपचार के दौरान डाक्टरों ने गोलियां निकाली ली। उनका स्वास्थ्य स्थिर बना हुआ है। वे 30 अप्रैल को ही अपने साढू के यहां आरा गए थे। घटना की रात घर के बाहर बारामदे में सो रहे थे। लेकिन, अचानक किसी ने उनके उपर गोली चला दी। इसकी शिकायत आरा नगर थाने में दर्ज की गई है।



































































































