-देर शाम स्टेशन के समीप हुई दुर्घटना
बक्सर खबर। नगर के स्टेशन रोड में बुधवार की देर शाम वृद्ध को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसके कारण उनकी मौत हो गई। दुर्घटना शाम सात बजे के लगभग हुई। लोगों ने नगर थाने को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वृद्ध की शिनाख्त शुरू की तो पता चला उनका नाम भरत मल्लाह है। वे उत्तर प्रदेश के कोटवा नारायणपुर, जिला गाजीपुर के निवासी हैं।
फिर यहां इस अवस्था में क्यूं आए। इसकी जांच शुरू हो पता चला वे स्टेशन के पास रहते थे। रात को दो वक्त की रोटी मिल जाती है। शायद वह उसकी तलाश में वहां जा रहे थे। लेकिन, यह अनुमान भी हो सकता है। क्योंकि पुलिस के पास इस बात को पुख्ता करने वाला कोई ठोस आधार नहीं है। फिलहाल यह प्रयास किया जा रहा है। अगर उनके परिवार का कोई हो तो उनका शव उन्हें सौंपा जाए।






























































































