– लोगों ने दी प्रमोशन की शुभकामनाएं
बक्सर खबर। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी आशुतोष गुप्ता का तबादला हो गया है। अब वे सीवान के एसडीएम होंगे। शुक्रवार को जारी सूची में उनका नाम दर्ज है। हालांकि उनकी जगह किसे बक्सर नगर परिषद का नया कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है। सूची में उसका उल्लेख नहीं है। वहीं दूसरी तरफ आशुतोष गुप्ता को स्थानीय नगर परिषद के कर्मियों ने नए पदस्थापन के लिए शुभकामनाएं दी हैं। आशुतोष का यहां पिछले वर्ष ही तबादला हुआ था। उनका कामकाज बेहतर रहा। कुछ जगह निर्माण कार्यों में गुणवत्ता की शिकायत मिली थी। जिनके विरूद्ध उन्होंने हाल ही में कार्रवाई की थी। कुल मिलाकर उनका कार्यकाल संतुलित रहा है।



































































































