नगर परिषद की लापरवाही : बदबू दे रहा सड़क पर फैला पानी

0
117

हाल वीर कुंवर सिंह कॉलोनी जाने वाले मुख्य रास्ते का
बक्सर खबर। वीर कुंवर सिंह कॉलोनी जाने वाले मुख्य रास्ते पर नाली का पानी फैल गया है। इसकी दुर्दशा का अंदाजा आप तस्वीर से लगा सकते हैं। जिसे देखकर आपको शहर की हालत का अंदाजा लगेगा। यह नजारा है पावर हाउस व पथ निर्माण विभाग के कार्यालय के पीछे का। अगर स्पष्ट शब्दों में कहें तो जिलाधिकारी आवास के पिछले हिस्से की यह कहानी है। लेकिन, आज के जमाने में पीछे मुड़कर देखता कौन है। यह स्थिति पिछले एक पखवाड़े से बनी हुई है। दो दिन से हो रही बारिश ने अब नाली को नहर बना दिया है। पूरी सड़क को जमा पानी पार कर दूसरे तरफ घरों में जाने को बेताब है। और साथ में दुर्गंध।

सबसे बूरा हाल है पैदल आने-जाने वालों का है। रखो पांव कीचड़ में। बचने के लिए जहां-तहां लोगों ने इंट रख दी है। बंदगी में वे ईट बाइक व साइकिल सवार लोगों के लिए दुर्घटना का कारण बन रहे हैं। पूछने पर पता चला। कुछ दिन पहले यहां आगे नाली बन रही थी। उसके बाद से ही यह समस्या और विकट हो गई है। यहां कॉलेज गेट से सीधा रास्ता वीर कुंवर सिंह कॉलोनी को जाता है। और इसकी दुर्दशा बड़ी समस्या बनी हुई है। लोगों को उम्मीद है, प्रशासन इस पर ध्यान देगा और नगर परिषद समस्या का समाधान करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here