एनसीएसटी सदस्य का खरवार समाज ने किया गर्मजोशी से स्वागत

0
188

-युवाओं ने रखी अपनी समस्याएं, लगाए जय जोहार के नारे                                                                         बक्सर खबर। अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य राजू खरवार के जिला मुख्यालय पहुंचने पर खरवार समाज के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान जय जोहार और भगवान बिरसा मुंडा के नारे लगाए। स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष परमानंद खरवार ने किया। कार्यक्रम में पहुंचे अनुसूचित जनजाति समुदाय के छात्र और परिजनों ने अपनी वर्तमान समस्याओं और चुनौतियों को आयोग के सदस्य के सामने रखा। आयोग सदस्य राजू खरवार ने कहा कि समाज की नई दिशा तय करने में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। यह समाज भारत का मूल स्तंभ रहा है और किसी भी सरकार द्वारा उपेक्षा किए जाने पर जनता जवाब देना जानती है।

जिलाध्यक्ष परमानंद खरवार ने कहा कि भारत का नागरिक होने के बाद भी जाति प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र जैसे बुनियादी दस्तावेजों के लिए लोगों को कार्यालय-दर-कार्यालय भटकना पड़ता है। अनुसूचित जनजाति समाज आज भी मजबूत होकर सामने नहीं आ पाया है, लेकिन माननीय सदस्य के बक्सर आगमन से समाज में नई उम्मीद जगी है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह लड़ाई अब हम जल्दी लड़ेंगे और जीतेंगे भी। कार्यक्रम में नंदू खरवार, विजय खरवार, राजू खरवार, शैलेश खरवार, जीतू खरवार सहित कई जनजातीय समाज के युवा और वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here