-आठ तारीख को हो सकता है आगमन, अधिकारियों ने लिया जायजा
बक्सर खबर। नावानगर जिले का औद्योगिक हब बनेगा। नई सरकार बनने के बाद प्रदेश के मुखिया की इस पर नजर है। जिले में यही एक इलाका है। जहां बियाडा की लगभग डेढ़ सौ एकड़ जमीन है। फिलहाल यहां तीन कंपनियों को भूमि दी गई हैं। जिनमें से कुछ का काम शुरू हो गया है। अब इसे विस्तृत रूप देने की तैयारी चल रही है। क्योंकि यहां ‘सेज’ का मुख्यालय बनना है। इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का दौरा प्रस्तावित हो गया है। आठ दिसंबर को आगमन की तैयारी है। इस संभावित दौरे को देखते हुए शनिवार को डीएम विद्यानंद सिंह व एसपी शुभम आर्य मौके का जायजा लेने वहां गए गए।
सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री का दौरा हेलीकॉप्टर से होगा। कार्यक्रम की समय-सीमा एक से डेढ़ घंटे की होगी। इस संबंध में जब जिलाधिकारी विद्यानंद सिंह से बात हुई तो उन्होंने कहा, हम लोगों ने तैयारी की समीक्षा की है। लेकिन, अभी विभागीय स्तर से कोई पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। लेकिन, नावानगर औद्योगिक क्षेत्र के बारे में यह जानकारी मिली है। कि फिलहाल डेढ़ सो एकड़ में प्रस्तावित क्षेत्र में लगभग 102 करोड़ की लागत से सेज का मुख्यालय बनेगा। जिससे औद्योगिक विकास को गति मिलेगी। इसका सबसे बड़ा लक्ष्य रोजगार सृजन है। कम से कम दस हजार लोगों को इससे सीधा लाभ होने की संभावना है। सरकार का लक्ष्य है इस जिले में कम से कम 20 से 30 कंपनियों को खड़ा किया जाए।
विस्तृत खबर का लिंक नीचे कमेंट बॉक्स में है




























































































