कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र में हत्या, दरवाजे पर हुई घटना

0
3128

बक्सर खबर। कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के सधियानी डेरा गांव में आज शुक्रवार की शाम व्यक्ति की हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उसे दरवाजे पर ही गोली मार दी। घटना शाम छह बजे के लगभग की बताई जा रही है। मृतक का नाम चंदन यादव है। सूत्रों ने बताया वे घर के बाहर बैठे थे। तभी कुछ लोगों ने हमला कर दिया। गोलियां की आवाज से गांव में दहशत का माहौल कायम हो गया। जो लोग आस-पास मौजूद थे। वे भाग खड़े हुए।

लोगों ने घरों का दरवाजा बंद कर लिया। ऐसा बताया जा रहा है कि हत्या भूमि विवाद के कारण हुई है। । सधियानी डेरा कृष्णाब्रह्म थाना के अरियांव गांव के समीप है। यहां के दो परिवारों के बीच भूमि विवाद को लेकर लंबे समय से आपसी रंजिश थी। मौके पर फिलहाल पुलिस पहुंची है। सूत्रों का कहना है कि हत्या में नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here