-एक जिले में पांच वर्ष की सेवा पूरी करने वालों का सूची में नाम
बक्सर खबर। शाहाबाद परिक्षेत्र में तैनात अवर निरीक्षक रैंक के 260 पुलिसकर्मियों का तबादला डीआईजी ने किया है। इसमें बक्सर जिले के 40 से अधिक दरोगा शामिल हैं। सूची के अवलोकन से पता चलता है कि सिमरी, राजपुर आदि के थानाध्यक्ष का नाम इसमें शामिल है। व्यापक पैमाने पर हुए तबादले का कारण है आगामी विधानसभा चुनाव भी है। पत्र के अनुसार वैसे पदाधिकारी जो एक जिले में पांच वर्ष अथवा उससे अधिक का समय गुजार चुके हैं।
उनका जिला बदला गया है। बक्सर से सिमरी के थानाध्यक्ष कमल नयन पांडेय, राजपुर के थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह, धनसोई समेत अधिकांश लोगों को रोहतास भेजा गया है। और उसी जिले के सर्वाधिक लोग बक्सर आ रहे हैं। इस संबंध में पूछने पर कप्तान ने शुभम आर्य ने कहा कि, यह विभागीय प्रक्रिया के तहत जिला ट्रांसफर का आदेश जारी हुआ है। इसमें महिला और पुरुष दोनों पदाधिकारी शामिल हैं। सूची लंबी है आप चाहें तो यहां उसका अवलोकन कर सकते हैं।


































































































