-प्रतापसागर से चौगाई तक जाएगा कारवां, जदयू के लिए वोट मांगेंगे वोट
बक्सर खबर। डुमरांव विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को भाजपा के स्टार प्रचारक मनोज तिवारी रोड शो करेंगे। उनका करवां प्रतापसागर से निकलेगा और डुमरांव शहर होते वे चौगाई तक जाएंगे। इस दौरान जगह-जगह उनका स्वागत करने के लिए जोरदार तैयारी चल रही है। मनोज तिवारी भोजपुरी सिनेमा के स्टार हैं और दिल्ली से भाजपा के सांसद। उनके आगमन को लेकर डुमरांव में आज राजनीतिक सरगर्मी देखी गई। तिवारी के साथ डुमरांव के जदयू उम्मीदवार राहुल सिंह और एनडीए गठबंधन के कार्यकर्ता शामिल होंगे।


































































































