महाराज चंद्रविजय सिंह के निधन पर एमवी कॉलेज परिवार ने जताया गहरा शोक

0
25

शिक्षा और संस्कृति के सच्चे हितैषी थे महाराज: प्रो. केके सिंह                                                                        बक्सर खबर। डुमरांव राजपरिवार के महाराज चंद्रविजय सिंह के आकस्मिक निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. कृष्णा कान्त सिंह सहित पूरे महाविद्यालय परिवार ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. कृष्णा कान्त सिंह ने कहा कि महाराज चंद्रविजय सिंह शिक्षा, संस्कृति और लोक कल्याणकारी कार्यों में गहरी रुचि रखते थे। वे समाज में समरसता और परंपरा व आधुनिकता के संतुलन के प्रबल पक्षधर थे। उनका जाना समाज और क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।

प्राचार्य, प्राध्यापक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी और छात्र-छात्राओं ने मिलकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही शोकाकुल परिजनों को दुख सहने की शक्ति देने की कामना की। डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. योगर्षि राजपूत, डॉ. सुजित कुमार यादव, डॉ. अवनीश कुमार पांडेय, डॉ. राकेश तिवारी, डॉ. विरेन्द्र कुमार, डॉ. नवीन शंकर पाठक, डॉ. प्रिय रंजन, डॉ. रासबिहारी शर्मा, डॉ. स्वेत प्रकाश, डॉ. विभा श्रीवास्तव, डॉ. अर्चना मिश्रा, डॉ. जय प्रकाश मिश्रा, डॉ. अशोक कुमार यादव, डॉ. अर्चना पांडेय, डॉ. सीमा कुमारी, डॉ. विकास राना, डॉ. दीपक कुमार शर्मा, डॉ. अमन कुमार सिंह, डॉ. शैकत देवनाथ, डॉ. अरविंद कुमार सिंह, चिन्मय प्रकाश झा, शैलेन्द्र कुमार पाठक, शिवम भारद्वाज, राजीव रंजन, अमित कुमार मिश्रा, टुनटुन मिश्रा, सुनील कुमार, अनिल कुमार, नौशाद आलम, संतोष कुमार, सुमित कुमार पाठक सहित अन्य लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here