-पटना रेफर हुआ किशोर, युवती को भी आई चोट
बक्सर खबर। मुरार थाना के छोटकाडीह गांव में शुक्रवार की शाम दो पक्षों में विवाद हो गया। गांव के ही तेज बहादुर महतो ने चौकीदार के 13 वर्षीय बेटे मनीष पर चाकू से वार किया। जिसकी वजह से वह गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे पीएमसीएच पटना रेफर किया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। इस विवाद में पुष्पा नाम की युवती भी घायल हुई है। जो चौकीदार अंतेश्वर की बहन है। पीडि़त पक्ष के अनुसार विसर्जन में अश्लील गीत बजाने को लेकर यह विवाद हुआ।
लेकिन, मुरार पुलिस का कहना है। दोनों पक्ष में वर्ष 2013 से विवाद चला आ रहा है। घटना उसकी का परिणाम है। शनिवार को विवाद पहले चौकीदार के भाई दीपक से हुआ। बीच-बचाव करने पहुंचे मनीष और उसकी बुआ मनीषा पर उसने चाकू से हमला किया। पुलिस के अनुसार फिलहाल इसकी प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी है। क्योंकि पीडि़त और उसके पिता दोनों पटना में बच्चे का उपचार करा रहे हैं। आरोपी तेज बहादुर महतो की तलाश जारी है।

































































































