‌‌‌एन एच पर दो ट्रकों की टक्कर में खलासी की मौत

0
1360

– ब्रह्मपुर के समीप हुई दुर्घटना, चालक की हालत गंभीर
बक्सर खबर। बक्सर-आरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार की सुबह दर्दनाक दुर्घटना हुई। मेन लेन में एक ट्रक खड़ा था। पीछे से आ रहा दूसरा बालू लदा ट्रक उससे जा टकराया। टक्कर जोरदार थी। पिछे वाले ट्रक का इंजन पूरी तरह  क्षतिग्रस्त हो गया। उसमें सवार खलासी और चालक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने मिलकर किसी तरह उन्हें बाहर निकाला। लेकिन, प्राथमिक उपचार के दौरान ही पता चला।

खलासी की मौत हो चुकी है। उसका नाम धर्मेन्द्र कनौजिया बताया गया। वह उत्तर प्रदेश के जिला बलिया, थाना नागरा का निवासी था। मौके पर पहुंची ब्रह्मपुर की पुलिस ने पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में पूछने पर स्थानीय पुलिस ने बताया, सोमवार की सुबह देवकुली गांव के समीप दुर्घटना हुई। चालक को भी गंभीर चोटें आई हैं। लेकिन, वह खतरे से बाहर है। वह भी उत्तर प्रदेश का ही रहने वाला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here