बिहार में फैला है जंगलराज, युवाओं को रोजगार नहीं: अजय राय 

0
270

महागठबंधन की सरकार बनते ही बदल जाएगी देश की फिजा                                                                     बक्सर खबर। महागठबंधन के स्टार प्रचारक और उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने शुक्रवार को स्थानीय वर्धा रिजॉर्ट में आयोजित महागठबंधन कार्यकर्ता सम्मेलन में जोश भर दिया। इस सम्मेलन में वे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अपने संबोधन में अजय राय ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज बिहार में जंगलराज फैला हुआ है, शराब की तस्करी से युवाओं को गुमराह किया जा रहा है, रोजगार के सारे रास्ते बंद कर दिए गए हैं। इस जंगलराज को खत्म करने के लिए महागठबंधन की सरकार बनना अब जरूरी हो गया है। महागठबंधन के प्रत्याशी संजय कुमार तिवारी ‘मुन्ना तिवारी’ के समर्थन में वोट देने की अपील करते हुए कहा कि अगर बिहार में महागठबंधन की सरकार बनती है तो पूरे देश की फिजा बदल जाएगी।

उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है जब बिहार की जनता बदलाव के लिए एकजुट हो, लोकतंत्र की ताकत को महसूस करे और महागठबंधन को मजबूत करे। हम यहां महागठबंधन के साथियों को जगाने आए हैं। पूरा चुनाव हम यहीं रहकर लड़ेंगे और अपने प्रत्याशी को जीताने का काम करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय ने की। इस मौके पर सभी महागठबंधन दलों के जिलाध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष, पंचायत और बूथ स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वे एकजुट होकर महागठबंधन प्रत्याशी संजय कुमार तिवारी को विजयी बनाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here