‌‌‌ डेयरी क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले किसान जयप्रकाश सिंह हुए सम्मानित

0
141

-बेगुसराय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पशुपालन विभाग ने किया पुरस्कृत
बक्सर खबर। सदर प्रखंड के रहने वाले प्रगतिशील किसान जयप्रकाश को बिहार डेयरी एंड कैटल एक्सपो में बुधवार को सम्मानित किया गया। बेगूसराय में आयोजित डेयरी एंड कैटल एक्सपो के अवसर पर पशुपालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रदेश के कई किसानों को सम्मानित किया गया। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मंत्री डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग, बिहार सरकार, सुरेन्द्र महतो के कर-कमलों द्वारा महदह (बक्सर) निवासी, प्रगतिशील किसान, जदयू नेता एवं डेयरी क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे जयप्रकाश सिंह को डेयरी, मत्स्य, लेयर फार्मिंग एवं पशुपालन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर  मंत्री सुरेन्द्र महतो ने कहा कि बिहार में डेयरी एवं पशुपालन क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। ऐसे प्रगतिशील किसानों का सम्मान अन्य किसानों के लिए प्रेरणास्रोत है। एक्सपो के माध्यम से किसानों, वैज्ञानिकों एवं पशुपालन से जुड़े संस्थानों को एक मंच प्रदान किया गया है। जिससे नई तकनीकों और योजनाओं की जानकारी मिल सके। बक्सर जिला के समस्त किसान जयप्रकाश सिंह की इस उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हैं। उनका समर्पण, मेहनत एवं नवाचार निश्चित रूप से न केवल बक्सर बल्कि पूरे बिहार में डेयरी एवं पशुपालन क्षेत्र को नई दिशा और मजबूती प्रदान करेगा। बक्सर के लिए सम्मान लेकर लौटे जयप्रकाश सिंह को जितेन्द्र सिंह जिला महासचिव जदयू, अरुण कुमार सिंह, सुदेश सिंह, उनके पिता जीउत सिंह, विमलेन्द्र कुमार बब्लू, श्याम वर्मा, अनिरुद्ध तिवारी ने बधाई दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here