भ्रामक सूचनाओं के दौर में प्रेस की साख बचाने पर मंथन 

0
84

—राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर समाहरणालय में हुआ विचार-मंथन                                                                      बक्सर खबर। समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में रविवार को राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीडीसी आकाश चौधरी ने की। दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस वर्ष प्रेस दिवस का विषय “बढ़ती भ्रामक सूचना के बीच प्रेस की विश्वसनीयता की रक्षा” रखा गया था। डीडीसी ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र की रीढ़ है और इसके माध्यम से समाज को सही दिशा मिलती है। आज के डिजिटल दौर में गलत सूचनाएं तेजी से फैल रही हैं, ऐसे में पत्रकारों की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। उन्होंने तथ्य-जांच, नैतिकता और सत्य आधारित रिपोर्टिंग को पत्रकारिता की सबसे महत्वपूर्ण जरूरत बताया।

उन्होंने प्रेस से आग्रह किया कि वे जिले की उपलब्धियों और सकारात्मक कहानियों को व्यापक स्तर पर पहुंचाकर जिले की पहचान मजबूत करें। कार्यक्रम का संचालन जिला जन संपर्क पदाधिकारी ने किया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के बावजूद प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की भूमिका और विश्वसनीयता तेजी से बढ़ी है। इस दौरान मीडिया प्रतिनिधियों ने प्रेस क्लब के संचालन और जिला प्रशासन के साथ मासिक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करने का प्रस्ताव भी रखा। कार्यक्रम में विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here