बक्सर खबर। भोजपुरी भाषा और संगीत दोनों को अश्लीलता बुरी तरह प्रभावित और बदनाम कर रही है। इसके सम्मान के लिए अटल सेना बिहार प्रदेश ने नया अभियान प्रारंभ किया है। जिसे भोजपुरी बचाओ आंदोलन नाम दिया गया है। इसकी पहली बैठक पटना में 29 जुलाई को प्रस्तावित है। सूत्रों के अनुसार गीतांजली भवन पटना में लोगों को आमंत्रित किया गया है।
जो पीएमसीएच भवन के ठिक सामने है। बतौर अतिथि भोजपुरी सम्राट भरत शर्मा, नंद कुमार तिवारी संयोजक शाहाबाद भोजपुरी सम्मेलन, हरी जी तिवारी प्रदेश अध्यक्ष बिहार, मनोज कुमार राष्ट्रीय अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ आदि उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने एवं भोजपुरी भाषा के सम्मान में सबको एकजुट करने की कोशिश शुरू हो गयी है।





























































































