हेरिटेज स्कूल के होनहारों ने रचा इतिहास, 10वीं-12वीं बोर्ड में लहराया परचम

0
441

—उत्कृष्ट अंकों से पास हुए सभी छात्र, स्कूल में मनी खुशी                                                                    बक्सर खबर। स्थानीय अर्जुनपुर स्थित हेरिटेज स्कूल के छात्रों ने इस साल की सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर अपने स्कूल और अभिभावकों का नाम रोशन किया है। रिजल्ट आते ही स्कूल परिसर में खुशियों का माहौल बन गया।सीबीएसई बोर्ड के घोषित परिणाम के अनुसार, स्कूल के 12वीं विज्ञान संकाय के टॉप 5 छात्र इस प्रकार रहे: समर्थ वर्मा – 96%,स्नेहा – 92%,आदित्य कुमार वर्मा – 90%,श्रेया सेजल – 88%,प्रज्ञा प्रियदर्शिनी – 86% इनके अलावा कई अन्य छात्रों ने भी 85% से ऊपर अंक लाकर स्कूल का नाम ऊंचा किया।

10वीं कक्षा में भी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। अभय कुमार ने 95% अंक लाकर स्कूल में टॉप किया। इनके अलावा अन्य मेधावी छात्र: साक्षी कुमारी – 92%,आशीष कुमार सिंह – 92%,अमन कुमार गुप्ता – 91%,कृष्णा कुमार दुबे – 91%,सौरभ कुमार शर्मा – 91% खास बात यह रही कि विद्यालय के 100% छात्र पास हुए, जिससे पूरे स्टाफ और अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस सफलता का श्रेय छात्रों की मेहनत के साथ-साथ स्कूल के निदेशक डॉ. प्रदीप पाठक के कुशल नेतृत्व और शिक्षकों की अथक मेहनत को भी जाता है। विद्यालय की प्राचार्या डॉ सुषमा कुमारी ने सफल छात्रों को गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। वहीं, विद्यालय के प्रेसिडेंट प्रेम कुमार पाठक ने छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की और सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here