-27 किलो की खेप बरामद, गाड़ी पर लगा था पास
बक्सर खबर। लॉकडाउन में भी धंधा चल रहा है। इसके लिए कई तरह का जुगाड़ भी अपनाया जा रहा है। आज नगर थाने की पुलिस ने ऐसी कार को जब्त किया। जिसके शीशे पर पास लगा था। लेकिन, तलाशी के दौरान उसके अंदर से गांजा बरामद हुआ। जानकारी के अनुसार इसकी सूचना एसपी को मिली थी। उन्होंने सदर डीएसपी सतीश कुमार को इस कार्य में लगाया। सदर अस्पताल के पास वाहनों की जांच शुरू हुई। इतने में आई टेन कार पहुंची।
उसे रोकर जांच की गई। अदर से गांजा बरामद हुआ। तौल में वह 27 किलो पाया गया। जिसका बाजार मूल्य लगभग ढ़ाई लाख रुपये है। कार को चला रहे व्यक्ति का नाम ब्रीज पाल है। जो साकेत नगर दिल्ली का रहने वाला है। गाड़ी पर जो पास लगा है। वह भी दिल्ली के साकेत नगर से जारी है। जिसमें पटना दिदारगंज का पता लिखा है। मीडिया को इसकी जानकारी देते हुए एसपी यूएन वर्मा ने बताया कि कार्य को संपादित करने में डीएसपी के साथ नगर कोतवाल रंजीत कुमार व थाने की टीम वहां मौजूद थी।































































































