-जिले में जगह-जगह धर्मानुरागी करते हैं ऐसा नेक काम
बक्सर खबर। छठ का त्योहार बिहार में इतने उत्साह के साथ मनाया जाता है जिसका वर्णन आसान नहीं है। ऐसे में त्योहार की महता और भी बढ़ जाती है जब लोग एक दूसरे की मदद को आगे आते हैं। अपने जिले में पिछले दो दिनों से यह क्रम जारी है। जगह-जगह कैंप लगाकर फल व पूजा सामग्री का वितरण किया गया। शुक्रवार को ऐसा ही नेक कार्य डुमरांव नगर के खिरौली ठाकुरबाड़ी में आयोजित किया गया। स्थानीय ग्रामीणों के प्रयास से कई प्रमुख समाजसेवी इसमें शामिल हुए। जदयू के प्रदेश सचिव विनोद राय, डुमरांव राज परिवार के युवा नेता शिवांग विजय सिंह, आसाम कैडर के आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा।
सबने व्रत करने वाली महिलाओं को सुप, फल, नारियल आदि भेट किए। इस तरह के अनेक कार्यक्रम करने वाले विनोद राय ने कहा कि हमारी संस्कृति इस बात की शिक्षा देती है। नेक कार्य में मदद करने वाले को ईश्वर भी मदद करता है। यह बात सभी को ध्यान में रखनी चाहिए। हमारे देश के महापुरुषों ने भी कहा है, कर भला तो हो भला। हमारे कहने का तात्पर्य है, हमने जो किया यह महत्वपूर्ण नहीं है। हर उस व्यक्ति को ऐसा करना चाहिए। जिसे परमात्मा ने सक्षम बनाया है। कार्यक्रम के दौरान बालकृष्ण चौबे, गुड्डू चौबे, अंशुमान चौबे, भोला ओझज्ञ, विकास कुमार वे अनेक ग्रामीण वहां उपस्थित रहे।






























































































